Latest

10/recent/ticker-posts

50 घरेलु नुस्खे - भाग 2 | Homemade Remedy - Part 2

भाग 1. - भाग 2. - भाग 3. - भाग 4. - भाग 5.

(11.) होंठों का फटना (Cracked Lips) :-

सबसे पहले शरीर में 10-12 गिलास पानी की आपूर्ति दिनभर में करना चाहिए। होंठ फट रहें हैं तो अपनी नाभि में प्रतिदिन सरसों का तेल लगाने से होंठ नहीं फटते और फटे हुए होंठ मुलायम और सुन्दर हो जाते है। साथ ही नेत्रों की खुजली और खुश्की भी दूर हो जाती है।

(12.) सर्दी बुखार और साँस के पुराने रोग (Cough, Cold & Fever) :-

तुलसी की 18-20 पत्तियाँ स्वच्छ खरल या सिल बट्टे (साफ हो) पर चटनी की भाँति पीस लें और 30 ग्राम मीठे दही में मिलाकर नित्य प्रातःकाल खाली पेट तीन माह तक खाएँ। दही खट्टा न हो। 

घर के छोटे बच्चों को आधा ग्राम तुलसी की चटनी, शहद में मिलाकर दें। औषधि प्रातःकाल खाली पेट लें। आधा एक घंटे पश्चात नाश्ता ले सकते हैं। ध्यान रहे दूध के साथ भूलकर भी नहीं दें


(13.) क्रोध/गुस्सा अधिक होना (Anger) :-
आपको बहुत क्रोध आता हो तो सुबह आँवले का मुरब्बा एक चम्मच प्रतिदिन खाना चाहिए और शाम को गुलकंद एक चम्मच खाकर ऊपर से दूध पी लें। क्रोध/गुस्सा आना कम हो जाता है।


(14.) घुटनों में दर्द (Knee pain) :-

रोज सुबह-सुबह खाली पेट तीन या चार अखरोट की गिरियाँ खाने से घुटनों के दर्द (Knee Pain) में आराम होता है।

(15.) चेहरे में काले धब्बें (Home Remedies For Dark Spots) :-

शारीरिक सफाई न होने की वजह से या अन्य कारणों से भी कभी कभी हमारे शरीर में चेहरे व कोहनी में काले धब्बों का दिखाई देना आम बात है।

चेहरे व कोहनी पर काले धब्बे को दूर करने के लिये, आधा चम्मच नारियल के तेल में आधे नींबू का रस निचोड़ें और नहाने से आधा घंटे पहले त्वचा पर रगड़ें, फिर गुनगुने पानी से नहा लें। धीरे-धीरे फर्क दिखाई देता है।

(16.) कोलेस्ट्राल पर नियंत्रण (Colesterol) :-

अपने घर में कच्ची सुपारी को छोटे छोटे टुकड़े कर एक डब्बे में रख लेवें। इन सुपारियों के दो-चार टुकड़ों को नित्य भोजन ग्रहण करने के बाद 20 से 40 मिनट तक चबाना चाहिए फिर आप चाहें तो मुँह साफ़ कर सकते हैं। 

मुख्यत: सुपारी का रस हमारी लार के साथ मिलकर रक्त को पतला करने का काम करता है। इससे हमारे शरीर के कोलेस्ट्राल (Colesterol) में गिरावट आती है और रक्तचाप भी संतुलित होने लगता है।

(17.) मसूढ़ों में सूजन (Gums Swelling) :-

मसूढ़ों में सूजन (Gums Swelling) होने पर अजवाइन के तेल की कुछ बूँदें पानी में मिला कर कुल्ला करने से मसूढ़ों में सूजन (Gums Swelling) में आराम मिलता है। यह प्रक्रिया कम से कम 2-3 दिन दोहराएं।

(18.) हृदय रोग, दिल की कमजोरी (Heart Disease) :-


आँवले का मुरब्बा दिन में दो बार सेवन करना चाहिये। यह दिल की कमजोरी या दिल की धड़कनों का असामान्य होना (कम या ज्यादा)  दिल के सभी तरह के रोगों (Heart Disease) में बहुत लाभकारी होता है। आंवला साथ ही साथ उल्टी, ज्वर, जलन, पित्त, जैसे आदि रोगों में भी आराम पहुंचाता है।


(19) शारीरिक दुर्बलता या कमजोरी (Weakness) :-

दो ग्राम दालचीनी का चूर्ण सुबह शाम दूध के साथ लेने से शारीरिक दुर्बलता (Weakness) दूर होती है और शरीर स्वस्थ हो जाता है। यहां दो ग्राम दाल चीनी की जगह एक ग्राम जायफल का चूर्ण भी लिया जाये तो लाभ मिलता है।

(20.) हकलाना या तुतलाना (Hakalana or Tutlana) :-

अधिकतर हकलाना या तुतलाना (Hakalana or Tutlana) की समस्या बच्चों में देखी गई है। समय रहती इसका उपचार न होने से हमेशा के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। 

हकलाना या तुतलाना का उपचार करने के लिये 10 ग्राम दूध लें इसमें 250 ग्राम काली-मिर्च का चूर्ण मिलाकर रख लेंवे। अब 2-2 ग्राम चूर्ण दिन में दो बार मक्खन के साथ मिला कर खिलाना चाहिए।

धन्यवाद।।
भाग 1. - भाग 2. - भाग 3. - भाग 4. - भाग 5.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ