Latest

10/recent/ticker-posts

50 घरेलु नुस्खे - भाग 5 | Homemade Remedy - Part 5

भाग 1. - भाग 2. - भाग 3. - भाग 4. - भाग 5.

(41.) पेट और सीन में जलन :-

पेट और सीन में जलन हो रही है तो कच्चे चावल के 8-10 दानों को सुबह खाली पेट पानी  के साथ निगल लें। ऐसा 21 दिनों तक नियमित करने से पेट और सीने की जलन में आराम मिलने लगेगा। आराम न मिलने पर यह प्रकिया तीन माह तक करने से पूरी तरह आराम हो जाता हैै।

(42.) दाँतों के कष्ट (Dental Pain) :-

दांतों में दर्द होना धीरे-धीरे समस्या का विकराल रूप धारण करके परेशान करने वाला रोग बन जाता है। इसका समय रहते निदान हेतु यह करें थोड़ी तिल लें और एक बर्तन पानी में 4-5 घंटे भिगोकर रख दें। अब इस मिश्रण को छान कर पानी गिलास में लें। 

इस पानी से मुँह को भरें और 10-12 मिनट बाद मुंह में घुमाते हुए बाहर उगल दें। चार पाँच बार इसी तरह से कुल्ला करें। आपके मुँह में धाव, दाँत की सड़न के कारण होने वाले संक्रमण और पायरिया जैसे रोगों में भी आराम मिलेगा।

(43.) विष से मुक्ति (Treatment of Poison) :-

हर तरह का विष घातक होता है सबसे पहले चिकित्सक की सलाह लेना चाहिए। फिर यह उपाय आजमाएं। लगभग 10-10 ग्राम हल्दी, सेंधा नमक और शहद लें तथा 5 ग्राम देसी घी में अच्छी तरह मिला लें। यह मिश्रण खाने से कुकुर (कुत्ते), जहरीले साँप, बिच्छु, गिरगिट, आदि जहरीले जानवरों का विष उतर जाता है। 

नोट- कृपया शहद और घी का सामान मात्रा में मिलाकर सेवन न करें यह जहर बन जाता है।

44.) खाँसी (Cough) :-

प्याज के रस की उपयोगिता कभी सुना है आपने यह खांसी की दवा का काम करता है। घर में अगर बच्चों या बुजुर्गों को खांसी के साथ कफ बहुत ज्यादा निकल रहा हो तो एक छोटा चम्मच प्याज के रस को चीनी या गुड मिलाकर चटा देंगे। ऐसा दिनभर में तीन चार बार करने पर खाँसी से तुरंत आराम मिलता है। 

नोट- बच्चों या बुजुर्गों की खांसी में मात्रा का ध्यान अवश्य रखें।


(45.) स्वस्थ त्वचा (Healthy Skin) :-

स्वस्थ त्वचा (Healthy Skin) के लिए अत्यधिक महत्व रखता है काला नमक, हल्दी और मेथी। इन तीनों औषधियों को काला नमक, हल्दी और मेथी तीनों को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर एक बर्तन में रखें, नहाने से पाँच मिनट पहले थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर इनका उबटन बना लें। अब इस उबटन को साबुन की तरह पूरे शरीर में अच्छी तरह लगाएँ और 5 मिनट बाद नहाने जांए। 

सप्ताह में दो बार ऐसा उपाय करने से त्वचा निखरती हैघमौरियों, फुंसियोंत्वचा की समस्त बीमारियों में लाभ मिलता है। साथ ही त्वचा मुलायम और चमकदार भी हो जाती है।

(46.) पेट साफ(Clean Stomach) :-

अनियमितताओं भरे जीवनशैली में पेट खराब होने की संभावना हमेशा रहती है। कब्ज से हमेशा परेशान रहते हैं तो दिन में एक बार कम से कम 200 ग्राम अमरुद को काला नमक लगाकर खाना चाहिए।

इससे फायदा अगली सुबह से ही नज़र आने लगता है। यह उपाय लगभग 10 दिनों तक लगातार करने से पुराने कब्ज के रोग में भी लाभ होता है। बाद में जब आवश्यकता महसूस हो तब खा सकते हैं।

(47.) पपीते के बीज (Payaya Seed) :-

पपीता हर तरह से लाभकारी फूल है। पके पपीते के बीजों को खूब चबा-चबा कर खाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। इन पपीते के बीजों को सुखा कर पावडर बना कर भी रखा जा सकता है। सप्ताह में एक बार एक चम्मच पावडर पानी से फाँक लेन पर अनेक प्रकार के रोगाणुओं से लडने की क्षमता बनती है व शारीरिक रक्षा होती है।

(48.) पेप्टिक अल्सर या गैस्ट्रिक अल्सर (Peptic Ulcer Treatment) :-

मुलेठी के बारे में तो सभी जानते हैं। यह आसानी से बाजार में भी मिल जाती है। पेप्टिक अल्सर या गैस्ट्रिक अल्सर में मुलेठी का चूर्ण अमृत की तरह काम करता है। इसे सुबह शाम आधा चम्मच लेकर पानी सहित लेना चाहिए। 

मुलेठी का चूर्ण आँखों की ताकत बढ़ाने में भी फायदेमंद है। आँखों के लिये मुलेठी का चूर्ण आधा चम्मच एक गिलास पानी में मिलाकर सुबह के समय लेना चाहिये।

(49.) सरसों का तेल (Mustard oil) :-

प्राय: ठंड के दिनों में रात में सोते समय दोनों नाक में एक से दो बूँद सरसों का तेल पाँच दिनों तक लगातार डालना चाहिए। ऐसा कुछ दिनो तक करने से खाँसी व सर्दी और साँस लेने में हो रही परेशानी की तकलीफ़ दूर होने लगती है। सर्दियों में नाक बंद हो जाने की परेशानी में लाभ मिलता है और शरीर में काफी हल्का महसूस होने लगता है।

(50.) अदरक (Ginger) :-

भोजन करने से दस मिनट पहले अदरक के छोटे से टुकडे को सेंधा नमक में लपेट कर [नमक पूरा रमाकर] अच्छी तरह से चबाएं या चूसते रहें। दिन में दो बार नमक में रमे अदरक को अपने भोजन का आवश्यक अंग बना लें। 

इससे हृदय मजबूत और स्वस्थ बना रहेगा, दिल से सम्बंधित कोई बीमारी नहीं होगी और निराशा व अवसाद से भी मुक्ति मिल जाती है।

धन्यवाद।।
भाग 1. - भाग 2. - भाग 3. - भाग 4. - भाग 5.

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ