Latest

10/recent/ticker-posts

नींद ना आना (अनिंद्रा)

मनुष्य जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी में से एक निंद्रा/ नींद मानी गयी है। नींद का पूर्ण होना हमारे अगले दिन की दिनचर्या को प्रभावित करता है।

नींद पूरी होने से शारीरिक थकावट दूर होती है। साथ ही साथ हल्कापन महसूस होता है। मनुष्य में शांति और स्थिरता आती है नये काम करने की उर्जा संग्रहित होती है।

नींद का न आना या नींद पूरी न होने की समस्या एक गंभीर रोग को जन्म देती है। जो आने वाले समय उम्र के साथ असर दिखाई देता है।

क्यों न निंद्रा/नींद की इस गंभीर समस्या का निदान वक्र रहते हुये और वक्त के साथ किया जायेगा। क्या करें यदि नींद न आ रही है तो :-


1.) 50 ग्राम पानी लें फिर उसमें 5 ग्राम सौंफ को डालकर उबालें। उबालते हुये जब 20 ग्राम पानी शेष रह जानें पर 250 ग्राम दूध के साथ सेवन करने पर गहरी नींद आती है।

2.) पुनर्नवा का 10 ग्राम रस सुबह शाम सेवन करने से रक्तचाप कम होने पर गहरी नींद आती है।

3.) ग्रीष्म ऋतु में मेहंदी के पत्ते पानी के साथ पीसकर हाथ पांव और सिर पर लगाने से अनिद्रा दूर होती है।

यह भी पढ़ें -

4.) बैगन के पत्तों का 20 ग्राम रस प्याज का 20 ग्राम रस और 10 ग्राम शहद मिलाकर रात में सेवन करने से अनिद्रा रोग दूर होता है।

5.) अश्वगंधा और शंखपुष्पी का चूर्ण बराबर मात्रा में लेकर दो 3 ग्राम चूर्ण घी और मिश्री मिलाकर सेवन करें गहरी नींद आएगी।

6.) सिर में ब्राह्मी के तेल की मालिश करने से अनिद्रा का नाश होता है। इसके प्रयोग से गहरी नींद आती है।

इसके अलावा अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करते हुए समय पर भोजन, उचित मात्रा में पानी, योग, प्राकृतिक परिवेश, ध्यान आदि को शामिल करना अतिआवश्यक है। दिनभर में कुछ न कुछ मेहनत का होना भी जल्द नींद लाने का एक आसान उपाय है।

नींद लाने के लिए एक उपाय यह भी कर सकते हैं कि बिस्तर पर जाकर या जाने से पहले अगले दिन के कार्यों का अवलोकन करना जाए जिससे आपको महसूस हो कि आने वाले दिन हमारे पास कितना कार्य पूर्ण करना है जिसके लिए शरीर का आराम पाना आवश्यक है। ऐसा करने से साइकोलॉजिकल भी आप थकान व नींद महसूस करने लगेंगे। नींद का आना और नींद का पूर्ण होना बहुत आवश्यक है जो विभिन्न प्रकार की बिमारियों से हमें बचा सकती है।

यह भी पढ़ें -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ