Latest

10/recent/ticker-posts

आंख की फुंसी (गुहेरी) | Eye Stye Guheri Funsi | Home Remedies

आंखों में फुंसी होना जिसे आम भाषा में गुहेरी भी कहा जाता है। यह समस्या अधिकतर शारीरिक सफाई न होने से उत्पन्न कारणों की देन है।

हमारे शरीर के गुप्तांगों की सफाई होना जरूरी माना जाता है। क्योंकि कभी कभी गुप्तांग की सफाई नहीं करने पर भी आँख पर बार बार फुंसी हो जाती है। इसलिए हमेशा गुप्तांग को नहाते समय अच्छे से पानी व साफ कपड़े का उपयोग कर साफ करते रहना चाहिए।

आंख की फुंसी को चेहरे के मेकअप जैसे आई लाइनर, मस्कारा (काजल), आई शेडो आदि से इन्हें छुपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिये। मेकअप के सामान से इन्फेक्शन बढ़ सकता है और चेहरे का हाव भाव भी बदल सकता है।

आंख की फुंसी जब भी महसूस होने लगे तो सबसे पहले उसे मसलना नहीं चाहिये। आंख को साफ पानी से छींटा मारकर साफ करें रगड़ना नहीं है साथ ही फुंसी को फोड़ने या पस निकालने की कोशिश भी नहीं करनी है। 

यह देखा गया है कि गुहेरी को मसलने या फोड़ने से इन्फेक्शन हो जाता है और समस्या बढ़ने लगती है। आंख में फुंसी होने पर कांटेक्ट लेंस कभी न पहनें। आप कोशिश करें लेंस की जगह चश्मा पहन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -


1.) गर्म पानी (Warm Water) - गर्म पानी एक औषधि की तरह है। यह हर तरह के दर्द में सिकाई करके लाभ पहुुंचाता है। एक बर्तन लें इसमें गर्म पानी करके साफ सूती कपड़े को भिगोकर नीचोड लें। अब इससे गुहेरी की सिकाई करें। इस प्रकार दिन में तीन से चार बार ऐसे सिकाई करने से काफी आराम मिलता है। आंखों की सुजन और दर्द कम महसूस होने लगती है।

2.) हल्दी (Turmeric) - हर भारतीय घरों की रसोई में पाई जाने वाली अमूल्य औषधि हल्दी है यह कई रोगों की प्रतिरोधक दवा सिद्ध हो चुकी है। आंख की गुहेरी में राहत पाने के लिए एक बर्तन में 2 कप साफ पानी और 1 चम्मच पिसी हल्दी डाल कर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। थोड़ी देर ठंडा होने पर आंख पर सूखे और साफ सूती कपड़े से लगाना चाहिए। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

3.) एलोवेरा (Aloe vera) - आंख की गुहेरी से राहत पाने के लिए एलोवेरा काफी कारगार है। एलोवेरा का जेल हर तरह के अंदरूनी और बाहरी रोगों में उपयोगी होता है। 

आपको बस इतना करना है एलोवेरा की परत निकाल जेल निकाल लें और इस एलोवेरा जेल को आंख पर लगाएं रखें। कम से कम 20 मिनट के बाद साफ पानी से धो लें। औषधिय एलोवेरा में मौजूद विशेष तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने और संक्रमण को रोकने में बहुत मदद करता हैं।

4.) अमरूद (Amrood) के पत्ते - अमरूद का फल जिसे आम भाषा में जाम भी कहा जाता है। क्षेत्रिय भाषा में विभिन्न नामों से जाना जाता है। अंग्रेजी में Guava Fruit कहते हैं। अमरूद फल बहुत उपयोगी और स्वादिष्ट होता हैं साथ ही इसके पेड़ की ताजी पत्तियों का औषधीय गुण अद्भुत हैं।

अमरूद के पत्तों का उपयोग गुहेरी को खत्म करने का उपचार हैं। इस उपाय को करने के लिए एक बर्तन में कुछ मात्रा में पानी लें और फिर अमरूद के 4-5 पत्तों को साफ कपड़े में बांध कर पानी में डुबों कर उबालें। अब पत्तियों के ठंडा होने पर इससे आंखों की गुहेरी में सिकाई करें। आपको जल्द ही इस समस्या से राहत मिलने लगेगी।

5.) इमली(Imli) के बीज - इमली के बीजों को कम से कम दो दिन तक साफ पानी में भिगोकर रखना है। अब इमली के बीजों का छिलका निकाल दें। छिलका निकले इमली के बीजों की गिरी को चंदन की तरह पत्थर में घिस कर लेेप बना लें फिर इस लेप को आंखों की गुहेरी पर लगाएं आराम मिलने लगेगा।

6.) ग्रीन टी (Green Tea) - ग्रीन टी में मौजूद टैनिन संक्रमण बढ़ने से रोकता है। इससे आंखों की सूजन और दर्द से राहत मिलती है। यह उपाय करने के लिए साफ बर्तन में गर्म पानी लें फिर इसमें ग्रीन टी डालें और घोल को 5 मिनट तक आंख की पलकों पर लगाते रहें।

यह भी पढ़ें -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ