Latest

10/recent/ticker-posts

सौंफ (Sounf/Souf) खाने के फायदे (Fennel Seeds in Hindi)

सौंफ खाने के फायदे (Fennel Seeds in Hindi) बहुत सारे है। यह हमारे रोजमर्रा की दिनचर्या में उपयोगी होने वाली सामग्री है। आपने बचपन से देेेखा होगा कि जब भी घर में मेहमान आते हैं और चाय नाश्ता करने या भोजन ग्रहण करने के बाद उन्हें सौंफ, अजवाइन, लौंग, इलायची खाने के लिए दी जाती है या खाने पूछी जाती है। खाने के बाद सौंफ खाने के फायदे हैं।

चुंकि सौंफ (Fennel Seeds) में बहुत से अद्भुत स्वास्थ्यवर्धक गुण होते है। यह विशेषतः उन रोगों का इलाज करती है जो हमारे पेट से संबंधित रोग होते हैं। सौंफ के दीर्घकालीन लंबे समय तक सेवन करने से हमें सर्वस्व स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है।

हमेशा सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन करना लाभकारी रहा है विभिन्न रोगों से छुटकारा मिलता है और शक्तिशाली शारीरिक तंत्र बनता है।

✓✓ सौंफ मिश्री खाने से क्या होता है ?
✓✓ सौंफ का पानी पीने से क्या फायदे हैं?
✓✓ सौंफ का पानी कब पीना चाहिए?

1.) खट्टी डकार - हमेशा भोजन के बाद उत्पन्न हो रही खट्टी डकारों में थोड़ी सी सौंफ पानी में उबालें। इस पानी में मिश्री को मिलाकर दोनों का मिश्रण दो से तीन बार दिनभर में पीने से खट्टी डकारों में बहुत आराम मिलता है। खट्टी डकारों आना बंद होने लगती हैं और हल्का महसूस होने लगता है। सौंफ और मिश्री खाने के फायदे बहुत है। सौंफ के पानी के फायदे से आराम मिलता है।

2.) पाचन तंत्र - पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो रही हो और इस वजह से गैस बनना और मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए सौंफ को अच्छे से चबाकर चूसना चाहिए। यह आप रोज कर सकते हैं खाने के बाद लाभ मिलेगा। रात को सौंफ खाने के फायदे से सुबह पाचनतंत्र अच्छा रहता है।


यह भी पढ़ें -

3.) कब्ज - कब्ज की शिकायत से निजात पाने के लिए दो चार दिनों तक रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सौंफ के चूर्ण का सेवन करने से आराम मिलता है।

4.) जी मचलाना - गर्मी के मौसम में उमस गर्मी और भोजन के असंयमित आहार के कारण जी मचल रहा है। तो सौंफ की ठंडाई बनाकर पीने से गर्मी शांत होती है और जी मचलाना भी बंद हो जाता है।

5.) पेट में गैस - हमेशा भारी भोजन करने से उत्पन्न हो रही पेट में गैस से छुटकारे के लिए याद रखें कि भोजन या पकवान बनाएं तो दाल अथवा सब्जी में सौंफ छौंककर कुछ दिनों तक प्रयोग करें राहत मिलेगी।

6.) गले में खराश - हमेशा गले में खराश रहती है तो सौंफ को दिनभर में दो तीन बार थोड़ा थोड़ा चबाते रहने से गले की खराश ठीक होने लगती है और यदि गला बैैठ गया है। तो धीरे धीरे गला भी साफ हो जाता है।

7.) पेट दर्द - गलत भोजन ग्रहण करने के कारण या घर के बाहर गलत आहार करने से पेट दर्द दे रहा है। तो भुनी हुई सौंफ चबाने से आराम मिलता है। भुनी हुई सौंफ खाने के फायदे (Fennel Seeds in Hindi) व लाभ मिलेगा।

8.) मस्तिष्क संबंधी रोगों - दिमागी कसरत के लिए सौंफ अत्यंत गुणकारी है। यह मस्तिष्क की कमजोरी को दूर कर बुद्धिवर्धन करती है और सौंफ के सेवन से चक्कर आना भी दूर होता है।

9.) आंखें कमजोर - रोज की मेहनत, अनियमित खान-पान और आंखों का बाहरी प्रदूषित वातावरण के संपर्क में आना आंखें कमजोर करता है। आंखें कमजोर रहने पर सौंफ का नियमित सेवन करना चाहिए। आंख की ज्योति बढ़ने लगती है।

10.) खून शुद्ध - शरीर में खून की मात्रा उचित पैमाने में होना स्वास्थ लाभ के लिए जरूरी है।  वैसे ही शारीरिक तंत्र में बहते खून का साफ़ और शुद्ध होना अतिआवश्यक है। खून शुद्ध करने के लिए रोज करीब 10 ग्राम सौंफ (Fennel Seeds) सुबह-शाम चबाकर खाने से रक्त/खून शुद्ध व साफ होता है।

यह भी पढ़ें -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ