Latest

10/recent/ticker-posts

पेट अंदर करने के कुछ आसान धरेलू उपाय | Motapa Kaise Kam Karen

पेट अंदर करने के कुछ आसान व अद्भुत घरेलू तरीके :-

शरीर की बनावट प्राकृतिक परिवेश में बदलती रहती है। बदलते मौसम में खान पान भी कम ज्यादा होता रहता है। मोटापा घटाने के लिए खान-पान में, दिनचर्या में सुधार जरूरी है। 

रोजमर्रा की बहुत सी प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन से वजन संतुलित रह सकता है। यदि आप वजन संतुलित करने के लिए मेहनत नहीं कर पाते हैं।

तो अपनाएं छोटे-छोटे उपाय जो हमेशा लाभकारी है। ये आपके बढ़ते वजन व मोटापे को कम कर देंगे।

1आंवले व हल्दी दोनों को धूप में सुखायें फिर बराबर की मात्रा में लेकर दोनों औषधि को पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लेंंना है। ऐसा कुछ दिन करने से आपकी कमर पतली होने लगेगी।

2. रोज सुबह पत्तागोभी का जूस पियेें। पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।

3. ताजे दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिनभर में दो-तीन बार कर सकते हैं।


4. पपीता नियमित रूप से खाना चाहिये। यह फल हर सीजन में मिलता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।

5. हर घर में केवल गेहूं के आटे की रोटी बनाई और खाई जाती है जबकि आटे की रोटी खाने की बजाए गेहूं, चने और सोयाबीन के सम्मिलित आटे की रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

6. छोटी पीपल को बारीक चूर्ण की तरह पीसकर उसे साफ कपड़े से छान लें। यह चूर्ण रोज तीन ग्राम सुबह के समय ताजी छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर होने लगता है।

7. वजन या मोटापा बडता हुआ महसूस हो रहा है तो कुछ दिन भोजन में हरी मिर्च कटी हुई या काली मिर्च को शामिल करना चाहिये ऐसा करने से बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। 

8. ध्यान रहे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन से परहेज करना चाहिए। शक्कर, आलू और चावल में भी अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी को बढ़ाते हैं।

बहुत सी रिसर्चों में यह पाया गया है कि मिर्च खाना वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। मिर्च एक औषधि कम घरेलु मसाला है इसमें पाया जाने वाले तत्व कैप्साइसिन है जिससे भूख कम होती है। ऊर्जा की खपत भी बढ़ती है, और वजन धीरे धीरे संतुलित होने लगता है। 

9. लगभग एक छोटा चम्मच पुदीने के रस को दो चम्मच शुद्ध शहद में मिलाकर कुछ दिनों तक लेते रहने से मोटापा में असर होने लगता है।

10. सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। केला और चीकू बिल्कुल न खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है। पुदीने की चाय बनाकर पीने से मोटापा कम होता है।

11. खाने से पेहले या खाने के बाद सलाद मेंटमाटर और प्याज को काली मिर्चनमक डालकर खाना चाहिए। इनसे शरीर को आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन जैसे तत्व मिलते है। सलाद खाना काफी लाभदायक होता है साथ ही इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है और वजन भी नियंत्रित होने लग जाता है।

12. पेट अंदर करने का सबसे आसान उपाय, प्रतिदिन सुबह के समय कम से कम 200-250 ग्राम टमाटर का रस बना कर 2-3 महीने तक लगातार पीने से पेट अंंदर होने लगता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ