Latest

10/recent/ticker-posts

पेशाब का रुक जाना (अपामार्ग) | Problem in Urine Treatment

पेशाब आना एक प्राकृतिक विधि है जो हमें स्वस्थ रखती है और शरीर की गन्दगी को पोषण के माध्यम से बाहर निकलती है। किन्तु कभी कभी अनिश्चितता एवम् अनियमित दिनचर्या से शरीर में कई अवगुणों का विकास होने लगता है। इसका परिणाम भी हानिकारक होता है। 

पेशाब का ठीक तरह से ना होना बहुत बड़ा कारण है। शारीरिक बीमारी को विकसित करने के लिए।

यदि पेशाब रुक जाये अथवा बंद हो जाये या बिलकुल भी नहीं हो रही है। तकलीफ भी बहुत हो रही है। तो ऐसी स्थिति में, एक बहुत ही अच्छी कारगर दवा है - अध्धाझारा का पौधा या चिरचिरा का पौधा या अपामार्ग। 

इसका आयुर्वेदिक नाम है - अपामार्ग (Apamarg)। 


अपामार्ग (Apamarg) वन में मिलने वाली एक औषधिय वनस्पति है। अपामार्ग (Apamarg) एक बहुत ही उपयोगी औषधि है। इसके असामान्य गुणों से लोग अपरिचित है। अपामार्ग (Apamarg) प्राय: लोगों को सामान्य तह बहुत सी जगह दिख जाता है लेकिन पौधे की पहचान ना होने के कारण लोग अपामार्ग (Apamarg) को समझ एवं पहचान नहीं पाते हैं। 

अपामार्ग (Apamarg) के गुण बहुत है इसके उपयोग से शरीर के विकारों को ठीक किया जाता है साथ ही साथ पौधा बीमारी को बढ़ने से भी रोकता है।

अपामार्ग क्या है? (What is Apamarg?)

अपामार्ग (Apamarg) औषधि जड़ी बूटी है। अपामार्ग (Apamarg) का वैज्ञानिक नाम "अचिरांथिस अस्पेरा" (ACHYRANTHES ASPERA) है। हिंदी में बोलचाल की भाषा में अपामार्ग (Apamarg) के पौधे को चिरचिरा, चिरचिटा, लटजीरा या लहचिचिरा भी कहते हैं। यह पौधा बारिश के शुरुआती दिनों में जंगल, पहाड़ी या घरों के आसपास खुले स्थान में अंकुरित होकर लगता है एवं ऋतु की समाप्ति तक फल आना शुरू हो जाते हैं यह बहुत ही उपयोगी है। अपामार्ग (Apamarg) पौधे की दो प्रजातियां होती है जिनका उपयोग चिकित्सा में किया जाता है पहली है सफेद अपामार्ग (Apamarg) दूसरी है लाल अपामार्ग (Apamarg)

पिशाब की समस्या ठीक अपामार्ग (Apamarg) करें :-

अध्धाझारा या अपामार्ग (Apamarg) की पत्तियों का रस निकाल कर एक चम्मच रोगी को पिला दें। थोड़ी ही देर में उसे पेशाब हो जायेगी।

अपामार्ग (Apamarg) का उपयोग अनेक बीमारियों के रोकथाम के लिए किया जाता है। अपामार्ग (Apamarg) से दांतों का रोग (दर्द), पाचन तंत्र समस्या, मूत्र (योनि) संबंधी समस्या, चर्म रोग, खांसी, इत्यादि में लाभदायक औषधि है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ