Latest

10/recent/ticker-posts

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायें [कोविड-19(कोराना)] | ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने का तरीका (कमजोरी कैसे दूर करें।) | Immunity Kaise Badhaye

ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने का तरीका (कमजोरी कैसे दूर करें।) | शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायें [कोविड-19(कोराना)] | Immunity Kaise Badhaye

ब्लड प्लेटलेट्स काउंट एक स्वस्थ व्यक्ति में प्रति माइक्रोलीटर खून में 1,50,000 से 4,50,000 तक होती है। ब्लड प्लेटलेट्स का मुख्य काम शरीर में बाहरी चोट लगने पर खून बहने से रोकना है। 

शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट की मात्रा 4,50,000 से ज्यादा होने पर थ्रोम्बोसाइटोसिस (Thrombocytosis) नामक समस्या उत्पन्न हो जाती है और यदि 1,50,000 से कम हो तो थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) नामक परेशानी पैदा हो जाती है। इसलिए ब्लड प्लेटलेट्स काउंट की मात्रा उचित पैमाने में होना स्वास्थ के लिए लाभदायक है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण है कुछ बिमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू, कैंसर, कोरोनावायरस और दर्द निवारक गोलियां, आदि में पीड़ित व्यक्ति के शरीर में ब्लड की प्लेटलेटस् तीव्रता से कम हो जाती है।

प्लेटलेट्स की संख्या की गिनती एक सामान्य नियमित खून की जांच से की जाती है, इसे कंपलीट ब्लड काउंट (CBC) कहा जाता है। कभी भी चक्कर आना या शारीरिक कमजोरी लगना और शरीर में दर्द का होना प्लेटलेट्स के कम होने की पहचांन है।

ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए निम्नांकित प्रयोग करने से शरीर में, खून में ब्लड की प्लेटलेट्स बढ़ जाती है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा कहें या रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए रामबाण चूर्ण देखें। इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं क्या खाएं, इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय सभी उल्लेखनीय है और सामान्यतः सभी के घरों में उपलब्ध भी है।

1.) गिलोय - गिलोय सभी औषधियों में एक अमृत की तरह है। यह हर तरह के शारीरिक विकार में हमेशा फायदा ही करती है। गिलोय चूर्ण या गिलोय का जूस सुबह-शाम कुछ दिन नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में ब्लड की प्लेटलेट्स बढ़ने लगती है।


2.) आंवलारोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आंवला बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि है। आंवले में मौजूद विटामिन-सी, शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स का उत्पादन बहुत जल्द करते हैं। वैसे नियमित रूप से हर सुबह खाली पेट 3 से 4 आंवला खाना चाहिए। आंवला का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। हर तरह से सेवन करने पर आंवला फायदेमंद साबित होता है।

3.) पपीते के पत्ता - पपीते के पत्ते के रस या जूस बनाकर पीने से भी ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ती है। पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर रस को  नियमित कुछ दिनों तक सुबह-शाम पीना चाहिए । यह ब्लड की प्लेटलेट्स बढ़ाने में अत्यंत सहायक और लाभदायक होता है।


4.) नारियल का पानी - नारियल का पानी या नारियल खाना भी ब्लड की प्लेटलेट्स बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। नारियल खाना और नारियल के पानी का सेवन शरीर में उर्जा का संचार करता है। अतः ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल के पानी का सेवन भी फायदेमंद होता है।

5.) चुकंदरब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए चुकंदर को हर तरह से अपने रोज के खाने में शामिल किया जाना चाहिए। आप चुकंदर की सब्जी बना सकते हैं, चुकंदर का जूस पीजिए या सलाद में सेवन करें। चुकंदर में एंटिआंक्सीडेंट मात्रा भरपूर होती है जो ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अत्यधिक उपयोगी हैं। चुकंदर, शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी मजबूत बनाता है।

6.) एलोवेरा - एलोवेरा का सेवन भी ब्लड प्लेटलेट्स काउंट के लिए फायदेमंद है। 20 से 25 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन एलोवेरा का गुदा खाएं या फिर एलोवेरा का जूस बनाकर पीने से लाभ मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ