Latest

10/recent/ticker-posts

50 घरेलु नुस्खे - भाग 3 | Homemade Remedy - Part 3

भाग 1. - भाग 2. - भाग 3. - भाग 4. - भाग 5.

(21.) श्वास रोगों (Respiratory Disease) :-

श्वास रोगों के लिये दूध और पीपल बहुत फायदा पहुंचाता है। सबसे पहले लगभग 250 ग्राम दूध में 4-5 पीपल डालकर गर्म करें, इसमें थोड़ी चीनी डाल कर सुबह और शाम पीने से साँस की नली के रोग जैसे खाँसी, जुकाम, दमा, फेफड़ों की कमजोरी तथा वीर्य की कमी जैसे आदि रोग दूर होते हैं।

(22.) अच्छी नींद (Good Sleep) :-

अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है। रात में नींद न आती हो तो मलाई में गुड़ मिला कर खाना चाहिए और फिर पानी पी लें। ऐसा करने से थोड़ी देर में अच्छी नींद आ जाएगी।

(23.) कमजोरी (Weakness) :-

कमजोरी व्यक्ति को हर तरह से तोड़ देती है जिससे आप अपने स्वयं के कार्य करने भी असमर्थ हो जाते हैं। एक-एक चम्मच अदरकआंवले के रस को दो कप पानी में उबाल कर छान लेंना है। इसे दिन में तीन बार पीना चाहिए। स्वाद के लिये काला नमक या शहद मिला सकते हैं। कमजोरी दूर होना शुरू हो जाएगी।

(24.) घमौरियां (Heat Rash) :-

मुल्तानी मिट्टी बहुत ही फायदेमंद मिट्टी होती है। यह गर्मी के दिनों में बहुत लाभकारी सिद्ध औषधि है। विशेषकर घमौरी को मिटाने के लिए उपयोगी है और साथ ही त्वचा में शीतलता, कोमलता प्रदान करती है। घमौरियों पर मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर इसका लेप लगाने से रात भर में आराम आ जाता है।


(25.) पेट के रोग (Stomach Disease) :-

पेट में हो रही तकलीफ के लिये यह उपाय करें। फ्रेश ताज़ा मठा लायें इसमें स्वाद के अनुरूप शुद्ध काला नमक और भुना हुआ पिसा जीरा मिलाएँ और हींग के साथ तड़का लगा दें। यह मट्ठा पीने से हर प्रकार के पेट के रोगों में लाभ होता है। मठ्टा बासा या खट्टा नहीं होना चाहिये। ध्यान रहे ताजा मठ्टा अधिक लाभकारी होता है।

(26.) खुजली (Itching) :-

आपके शरीर में कहीं भी खुजली (Itching) होने पर सबसे पहले यह उपाय करें शीघ्र फिटकरी के पानी से खुजली वाली जगह को धोकर साफ कर लें। शरीर के पानी को कपड़े से साफ कर फिर उस त्वचा पर कपूर मिला नारियल का तेल लगाने से लाभ होता है।

(27.) मुहाँसों (Pimples) :-

चेहरे में मुहाँसे होने पर संतरा फल उपयोगी है। संतरे के छिलकों को अच्छी तरह पीसकर मुहाँसों पर लगाना चाहिये इससे मुहाँसे जल्दी ठीक हो जाते हैं। रोज नियमित रूप से 5-10 मिनट तक संतरों के छिलके का पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुहाँसों के साथ धब्बे भी दूर होकर रंग में निखार ला देते हैं।

(28.) बंद नाक (Blocked Nose) :-

परिवर्तनशील मौसम में बार बार नाक बंद हो रही है। तो एक चम्मच अजवायन पीस कर गरम पानी के साथ उबालें और इसकी भाप में थोड़ी देर साँस लेना चाहिए। कुछ ही देर में आराम महसूस होने लगेगा और नाक खुलने लगेगी।

(29.) चर्मरोग (CharmRog) :-

चर्मरोग धीरे धीरे समय के साथ गंभीर समस्या बन जाता है। इस रोग से निजात पाने के लिए आपको टेसू के फूल को सुखा कर चूर्ण बनाना है। इसे नींबू के रस में मिलाकर लेप लगाने से हर प्रकार के चर्मरोग में लाभ होता है।

(30.) माइग्रेन (सिर दर्द) (Migraine Headache) :-

एक चम्मच काली मिर्च का चूर्ण एक चुटकी हल्दी के साथ एक गिलास दूध में उबालकर दो तीन दिन तक लगातार लेना चाहिए। माइग्रेन (सिर) के दर्द में आराम मिलता है।

धन्यवाद।।
भाग 1. - भाग 2. - भाग 3. - भाग 4. - भाग 5.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ